सहायक समीक्षा अधिकारी क्या होता है? | सहायक समीक्षा अधिकारी का वेतन कितना होता है?

हमारे देश में बहुत सारे लोग सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं, खासकर युवा वर्ग के लोगों की सरकारी नौकरी में बहुत ज्यादा दिलचस्पी होती है, बहुत सारे छात्र जब 12 वीं पास करते हैं, तो उसके बाद वह सरकारी नौकरी की तैयारी करने लगते हैं और कई तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेते हैं।

ऐसी ही एक नौकरी सहायक समीक्षा अधिकारी की हैं, जिसके बारे में आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं, हर साल बहुत बड़ी संख्या में युवा वर्ग के लोग सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर पहुंचने के लिए  तैयारी करते हैं, लेकिन इनमें से कुछ हीं छात्र इस पद पर पहुंच पाते हैं, लेकिन जो छात्र साल भर पूरीं लगन के साथ पढ़ाई करते हैं, वह सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं और सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर पहुंच जाते हैं।

लेकिन बहुत सारे छात्रों के मन में एक सवाल होता है, कि आखिर सहायक समीक्षा अधिकारी क्या होता है और उसका काम क्या होता है, इसलिए हमने सोचा कि क्यों ना इसके बारे में एक विस्तार से आर्टिकल लिखा जाए, जिससे सभी छात्रों को सहायक समीक्षा अधिकारी के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके।

सहायक समीक्षा अधिकारी क्या होता है? | सहायक समीक्षा अधिकारी का वेतन कितना होता है?

इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे, कि सहायक समीक्षा अधिकारी क्या होता है और सहायक समीक्षा अधिकारी से जुड़े बहुत सारे प्रश्नों का जवाब आज हम आपको इस आर्टिकल में देंगे, तो आपसे गुजारिश है, कि आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़िए।

सहायक समीक्षा अधिकारी क्या होता है?

सहायक समीक्षा अधिकारी एक सरकारी पद होता है, जो राज्य सरकार के अंतर्गत आता है, इसमें सहायक समीक्षा अधिकारी समीक्षा अधिकारी के अधीन काम करता है और रिपोर्ट तैयार करके अपर सचिव और मुख्य सचिव को भेजता है।

सहायक समीक्षा अधिकारी को (ARO) भी कहते हैं, यह अपने कार्यालय में होने वाले कार्यों की समीक्षा करते हैं और समीक्षा अधिकारी के साथ मिलकर कार्यों का ब्यौरा तैयार करने में उनकी सहायता करते हैं।

सहायक समीक्षा अधिकारी लोक सेवा आयोग द्वारा गठित परीक्षा तथा भर्ती प्रक्रिया की भीं समीक्षा करते हैं, तथा उससे संबंधित विभागों के कामकाज की भी समीक्षा करते हैं।

सहायक समीक्षा अधिकारी सरकारी नौकरी के आवेदनों के लिए साक्षात्कार और चयन के लिए उम्मीदवारों कें दस्तावेजों की भी जांच करते हैं और जांच करने के बाद सभी दस्तावेज समीक्षा अधिकारी के पास भेजते हैं।

सहायक समीक्षा अधिकारी के कार्य क्या होते हैं?

सहायक समीक्षा अधिकारी विभिन्न सरकारी विभागों में समीक्षा एवं लेखा परीक्षण के कार्यों को करता है तथा इसके अलावा भी सहायक समीक्षा अधिकारी के बहुत सारे काम होते हैं, नीचे हमने एक लिस्ट के माध्यम से सहायक समीक्षा अधिकारी के कार्यों को विस्तार से बताया है।

समीक्षा प्रक्रिया को संचालित करना

सहायक समीक्षा अधिकारी उप संचालक के रूप में काम करता है और वह समीक्षा प्रक्रिया को संचालित करता है। सहायक समीक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करता है, कि सभी सुरक्षा नियमों और निर्देशों के अनुसार समीक्षा प्रक्रिया को पूरा किया जाए।

रिपोर्ट तैयार करके समीक्षा अधिकारी को देना

सहायक समीक्षा अधिकारी किसी व्यक्ति द्वारा दिए गए पत्र की समीक्षा करके उस पर एक रिपोर्ट तैयार करता है और उसे समीक्षा अधिकारी को देता है, बाद में समीक्षा अधिकारी उस पत्र को मुख्य सचिव के पास भेजते हैं।

सरकारी नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की जांच करना

सहायक समीक्षा अधिकारी अपने कार्यालय में सरकारी नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की जांच करता है और जो व्यक्ति सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, सहायक समीक्षा अधिकारी उसकी सूचना समीक्षा अधिकारी के पास भेजता है।

सरकारी कार्यों की निगरानी करना और समय-समय पर समीक्षा करना।

सहायक समीक्षा अधिकारी सभी सरकारी कार्यों की निगरानी करता है और उसे समय पर पूरा करने के लिए अपने स्टाफ की मदद करता है, यदि किसी कार्य को करनें में उसकें किसी स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो सहायक समीक्षा अधिकारी उसकी सहायता भी करता है।

विवादों का संचालन करना

सहायक समीक्षा अधिकारी विभिन्न सरकारी विभागों के लोगों का आपस में सामंजस्य बैठानें खाना खाने में सहायता करनें है और यदि किसी कारणवश किसी सरकारी विभाग में आपसी विवाद होता है, तो उसे समझाने का प्रयत्न करता है।

सहायक समीक्षा अधिकारी का वेतन कितना होता है?

सहायक समीक्षा अधिकारी का वेतन विभिन्न सरकारी विभागों में अलग अलग होता है, सहायक समीक्षा अधिकारी का वेतन उसके पद, कार्य और उसके काम करने के स्थान पर भी निर्भर करता है।

सहायक समीक्षा अधिकारी का वेतन भारत सरकार और राज्य सरकार में अलग अलग होता है, ऐसा व्यक्ति जो भारत सरकार के अंतर्गत सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्य करता हैं, उसकी सैलरी 42 हजार रुपए सें लेकर ₹1,42,000 तक होती है।

इसके अलावा भारत सरकार ने न अलग-अलग राज्यों में सहायक समीक्षा अधिकारी की सैलरी अलग-अलग निर्धारित की है, उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश में सहायक समीक्षा अधिकारी की सैलरी ₹34800 है, इसी तरह से अलग-अलग राज्यों में सहायक समीक्षा अधिकारी की सैलरी विभिन्न होती है।

सहायक समीक्षा अधिकारी बनने के लिए कितनी योग्यता होनी चाहिए?

सहायक समीक्षा अधिकारी बनने के लिए आपके पास स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है, इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग तथा राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित योग्यताओं को भी पूरा करना आवश्यक होता है।

सहायक समीक्षा अधिकारी बनने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी आवश्यक है।

  • उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार कम से कम 55 परसेंट अंक स्नातक में प्राप्त किया हो।
  • सहायक समीक्षा अधिकारी बनने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए, उम्मीदवारों को आरक्षण के आधार पर उम्र में कुछ छूट दी जा सकती है।
  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा कौन आयोजित करवाता है?

सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा अलग-अलग सरकारी विभागों द्वारा आयोजित करवाई जाती है, तथा इसके अलावा यह परीक्षा विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा भी आयोजित कराई जाती है।

सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा तारीख की भर्ती की व्यापक सूचनाएं आपको सरकारी विभाग के वेबसाइट पर मिलती हैं, जिसमें परीक्षा के लिए पात्रक मान्य दंड, परीक्षा पैटर्न सिलेबस, आवेदन करने की तिथि आदि शामिल होती है।

उदाहरण के लिए, यदि आप यूपी राज्य से संबंध रखते हैं, तो आप यूपी सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां पर आपको सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर निकलने वाली भर्तियों का नोटिफिकेशन मिलेगा।

इसी तरह से आप अन्य राज्यों कें सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां से सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती को चेक कर सकते हैं।

सहायक समीक्षा अधिकारी का सिलेबस क्या होता है?

सहायक समीक्षा अधिकारी के सिलेबस में विभिन्न विषयों का समावेश होता है, इसमें भारतीय इतिहास, संविधान, भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, भूगोल आदि विषय आते हैं।

सहायक समीक्षा अधिकारी का सिलेबस विभिन्न राज्यों के आधार पर अलग अलग हो सकता है, लेकिन कुछ प्रमुख विषय ऐसे होते हैं जो इस परीक्षा में पूछे जाते हैं।

सामान्य ज्ञान: भारत का इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन, संस्कृत, धर्म, आधुनिक इतिहास जैसे प्रमुख विषय हर राज्य में पूछे जाते हैं।

हिंदी भाषा: तत्सम, तद्भव, निबंध, मुहावरा, विशेषण तथा पर्यायवाची शब्द।

विज्ञान: उपग्रह, नाभिकीय रिएक्टर, ISRO

भूगोल: भारत का संपूर्ण भूगोल, विश्व की प्रमुख नदियां।

अर्थव्यवस्था: भारत की मौद्रिक नीतियां, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, भारत में औद्योगिक विकास के सम्मुख समस्याएं।

निबंध: सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र, प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप, चक्रवात, बाढ़, सूखा।

FAQs – सहायक समीक्षा अधिकारी क्या होता है?

#1. क्या सहायक समीक्षा अधिकारी समीक्षा अधिकारी से बड़ा होता है?

जी, नहीं सहायक समीक्षा अधिकारी समीक्षा अधिकारी से बड़ा नहीं होता है, बल्कि सहायक समीक्षा अधिकारी समीक्षा अधिकारी के अधीन काम करता है और अपने संस्थान में हो रहे कार्यों की सूचना समीक्षा अधिकारी के पास भेजता है।

#2. सहायक समीक्षा अधिकारी को क्या काम करना होता है?

सहायक समीक्षा अधिकारी सरकार की नीतियों और कानूनों के अनुसार अपने कार्यालय में उसका संचालन करता है तथा दस्तावेजों और रिपोर्टों की समीक्षा करता है।

#3. सहायक समीक्षा अधिकारी की सैलरी कितनी होती है?

सहायक समीक्षा अधिकारी की सैलरी अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न है, लेकिन अधिकतर राज्यों में सहायक समीक्षा अधिकारी की सैलरी शुरुआत में ₹22500 तक होती है।

#4. क्या सहायक समीक्षा अधिकारी में इंटरव्यू होता है?

जी, नहीं सहायक समीक्षा अधिकारी में इंटरव्यू नहीं देना होता है, इसमें आपको प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में पास करना होता है, जब आप इन दोनों परीक्षा को पास कर लेते हैं, तो आपका सेलेक्शन हो जाता है।

#5. सहायक समीक्षा अधिकारी का प्रमोशन कितने सालों में होता है?

सहायक समीक्षा अधिकारी का प्रमोशन 4 से 5 सालों के अंदर समीक्षा अधिकारी के पद पर हो सकता है, इसके बाद उसके बढ़ते हुए अनुभव और कार्य के आधार पर उसका प्रमोशन विशेष सचिव तक हो सकता है।

निष्कर्ष – सहायक समीक्षा अधिकारी क्या होता है?

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया, कि सहायक समीक्षा अधिकारी क्या होता है और यदि आप सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर पहुंच जाते हैं, तो आपको कौन कौन से काम करने होंगें।

इसके अलावा हमनें इस आर्टिकल में आपको बताया, कि सहायक समीक्षा अधिकारी का वेतन कितना होता है तथा सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा कौन करवाता है।

इसके अलावा हमने इस आर्टिकल में सहायक समीक्षा अधिकारी के सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी दी है, आशा करते हैं, आपको यह आर्टिकल पढ़कर सहायक समीक्षा अधिकारी क्या होता है, इसके बारे में पूरी जानकारी मिली होगी।

Leave a Comment